लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित इजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बख्शी डोरोन की मौत, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया शोक

By गुणातीत ओझा | Updated: April 13, 2020 15:44 IST

विभिन्न धर्मों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए पहचाने जाने वाले इजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बख्शी डोरोन का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बख्शी डोरोन का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां निधन हो गयाइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोरोना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मैं बख्शी-डोरन के निधन पर पूरे यहूदी लोगों के साथ दुखी हूं।

यरूशलम। विभिन्न धर्मों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए पहचाने जाने वाले इजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बख्शी डोरोन का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोरोना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए नेतन्याहू ने ट्वीट किया, मैं बख्शी-डोरन के निधन पर पूरे यहूदी लोगों के साथ दुखी हूं। मैं उनके सम्मानित परिवार और कई छात्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

बख्शी डोरोन 1993 से 2003 के बीच इजराइल के प्रमुख रब्बी थे। उनका यरूशलम के शारे तेडेक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि रब्बी को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें पहले से भी कई बीमारियां थीं जिसके कारण उनकी हालत और खराब हो गई।

1941 में यरूशलम में जन्मे बख्शी-डोरोन इजराइल के प्रमुख रब्बी चुने जाने से पहले 18 साल तक हैफा के प्रमुख रब्बी रहे। उन्होंने 2000 में पोप जॉन पॉल द्वितीय से मुलाकात की थी जिसके कारण उन्हें कुछ अति रूढ़ीवादी रब्बियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। विभिन्न धर्मों के बीच संवाद के समर्थक बख्शी डोरोन ने मुस्लिम एवं ईसाई नेताओं के बीच वार्ता को बढ़ावा दिया। हालांकि भ्रष्टाचार एवं विश्वास तोड़ने के मामले में 2017 में एक साल की कारावास की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा था।

टॅग्स :कोरोना वायरसबेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला