लाइव न्यूज़ :

यूनान के पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलियास का निधन

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:43 IST

Open in App

एथेंस, 26 दिसंबर (एपी) यूनान के पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलियास का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश की सरकारी समाचार एजेंसी एएनए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

पापौलियास के परिवार में उनकी पत्नी मारिया और तीन वयस्क बेटियां हैं।

लंबे समय तक समाजवादी सांसद और मंत्री रहे पापौलियास, सोशलिस्ट पासोक पार्टी के संस्थापक एंड्रियास पापंड्रेउ के करीबी और पापंड्रेउ के उत्तराधिकारी एवं उदारवादी आधुनिकतावादी नेता कोस्टास सिमिटिस के विरोधी थे।

पापौलियास पहली बार 2005 में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे और उन्हें 2010 में दोबारा चुना गया था।

पापौलियास के पास नीतिगत फैसले के लिए बहुत कम अधिकार थे, लेकिन वह उन क्रमिक सरकारों को उखाड़ फेंकने के पक्ष में नहीं थे, जिन्हें उन्होंने पद की शपथ दिलाई थी। इन सरकारों में रूढ़िवादी, समाजवादी, रूढ़िवादी-समाजवादी गठबंधन और उनके कार्यकाल के अंतिम समय में वामपंथी सिरीज़ा के नेतृत्व वाली सरकार शामिल हैं। उनका 10 साल का कार्यकाल अधिकांशत: विवाद मुक्त रहा।

कारोलोस पापौलियास का जन्म चार जून, 1929 को उत्तर-पश्चिमी यूनान के इयोनिना शहर के पास एक गांव में हुआ था। वह सेना अधिकारी के बेटे थे, जो मेजर-जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

पापौलियास को फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के प्रमुख यासिर अराफात और लीबियाई नेता मुअम्मर कज्जाफी सहित विभिन्न अरब नेताओं के साथ निकट संबंधों के लिए जाना जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला