लाइव न्यूज़ :

UK Prime Minister: भारतीय मूल के सुनक सबसे आगे, एलिमिनिशेन राउंड में मिले 25 फीसदी वोट, जानें दौड़ में कौन-कौन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2022 22:25 IST

UK Prime Minister: ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। शुरुआती छंटनी के बाद 6 दावेदारों ने जगह बना ली।

Open in App
ठळक मुद्देकंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बादेनोक (11 फीसदी) और सांसद टॉम तुगेंदत (10 फीसदी) शामिल हैं।नए वित्त मंत्री नाधिम जहावी और जेरेमी हंट 7 और 5 फीसदी वोट पाकर बाहर हो गए।

लंदनः भारतीय मूल के सांसद और पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सनक ने शानदार बढ़त बना ली है। कंजरवेटिव पार्टी के नेता और यूके के प्रधानमंत्री के रूप में पहले दौर के मतदान में सबसे अधिक वोट जीते।एलिमिनिशेन राउंड में सुनक को 25 फीसदी वोट मिले। ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए मतदान के पहले दौर में जीत गए।

ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेगा। सुनक और अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन (9 फीसदी) के अलावा इस सूची में विदेश मंत्री लिज ट्रस (14 फीसदी), वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट (19 फीसदी), पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बादेनोक (11 फीसदी) और सांसद टॉम तुगेंदत (10 फीसदी) शामिल हैं।

नए वित्त मंत्री नाधिम जहावी और जेरेमी हंट 7 और 5 फीसदी वोट पाकर बाहर हो गए। सुनक दौड़ में आगे बने हुए हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि उनके पास सर्वाधिक सांसदों का समर्थन है। 42 वर्षीय सुनक ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘मैं सकारात्मक प्रचार अभियान चला रहा हूं जो इस बात पर केंद्रित है कि मेरे नेतृत्व से पार्टी और देश को क्या लाभ हो सकता है।’’

गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन अभी ब्रिटिश कैबिनेट में अटॉर्नी जनरल हैं और 2015 से सांसद है। इस सूची में जगह बनाने के लिए कम से कम 20 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता थी। ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री का चुनाव पांच सितंबर को किया जाएगा। बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद चरणबद्ध तरीके से अंतिम दो उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

टॅग्स :Rishi Sunakबोरिस जॉनसनBoris Johnson
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट