लाइव न्यूज़ :

पूर्व ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला डीसिल्वा जेल से रिहा, भ्रष्टाचार के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: November 9, 2019 09:49 IST

उनके जेल से बाहर निकलते ही उनके सैकड़ों समर्थकों और पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। लूला ने उन्हें संबोधित करते हुए ब्राजील के आम लोगों के लिए ‘‘लड़ाई जारी रखने’’ और ‘‘संघीय पुलिस का झूठा पक्ष’’ उजागर करने का संकल्प लिया।

Open in App

भ्रष्टाचार के मामले में डेढ़ साल जेल की सलाखों के पीछे रहे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डिसिल्वा को अदालत के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया। अदालत के इस फैसले के बाद हजारों दोषियों को रिहा किए जाने की संभावना है। काली टी-शर्ट और सूट जैकेट पहने पूर्व राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा क्यूरिटिबा में जैसे ही संघीय पुलिस मुख्यालय से बाहर निकले, उन्होंने अपनी मुट्ठी बंद करके अपना हाथ ऊपर उठाया।

उनके जेल से बाहर निकलते ही उनके सैकड़ों समर्थकों और पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। लूला ने उन्हें संबोधित करते हुए ब्राजील के आम लोगों के लिए ‘‘लड़ाई जारी रखने’’ और ‘‘संघीय पुलिस का झूठा पक्ष’’ उजागर करने का संकल्प लिया। इस दौरान उनकी प्रेमिका रोसांगेला डीसिल्वा भी उनके साथ थीं। लूला अप्रैल 2018 से जेल में बंद थे।

उच्चतम न्यायालय ने दोषियों की पहली याचिका के खिलाफ फैसला आने के बाद जेल जाने की अनिवार्यता संबंधी आदेश को बृहस्पतिवार देर रात पलट दिया था। इस फैसले से जिन हजारों दोषियों को लाभ हो सकता है, उनमें लूला भी शामिल हैं। ये दोषी याचिका के अपने अधिकारों का पूरा प्रयोग करने तक रिहा रहेंगे। लूला 2003 से 2010 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उन्हें भ्रष्टाचार एवं धनशोधन के मामले में दोषी ठहराते हुए कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा