लाइव न्यूज़ :

चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने कश्मीर, सीपीईसी समेत कई मुद्दों पर बात की

By भाषा | Updated: August 22, 2020 05:36 IST

दक्षिण चीन के हैनान में बैठक शुरू होने से पहले दोनों देशों ने इसे ‘‘समसामयिक एवं बेहद महत्वपूर्ण’’ बताया था। इसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी ने कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देचीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच शुक्रवार को दूसरी सालाना रणनीतिक वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों, कश्मीर मुद्दा, CPEC पर प्रगति और अफगान शांति प्रक्रिया के बारे में बात की।

बीजिंग: चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच शुक्रवार को दूसरी सालाना रणनीतिक वार्ता हुई। इसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों, कश्मीर मुद्दा, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर प्रगति और अफगान शांति प्रक्रिया के बारे में बात की।

दक्षिण चीन के हैनान में बैठक शुरू होने से पहले दोनों देशों ने इसे ‘‘समसामयिक एवं बेहद महत्वपूर्ण’’ बताया था। इसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी ने कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

बैठक के अंत में जारी संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने यह रेखांकित किया कि शांतिपूर्ण, स्थिर, सहायक एवं समृद्ध दक्षिण एशिया सभी पक्षों के साझा हित में है। सभी पक्षों को क्षेत्र में अपने मतभेद एवं मुद्दे वार्ता के जरिए तथा समानता एवं साझा सम्मान को ध्यान में रखते हुए सुलझाने होंगे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू-कश्मीर में हालात, चिंताओं तथा वर्तमान के आवश्यक मुद्दों के बारे में जानकारी दी।’’

संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चीनी पक्ष ने दोहराया कि कश्मीर मुद्दा भारत एवं पाकिस्तान के बीच इतिहास से विवाद बना हुआ है, यह एक वस्तुनिष्ठ तथ्य है और इस विवाद का हल संयुक्त राष्ट्र के घोषणा-पत्र, सुरक्षा परिषद के संबद्ध संकल्पों और द्विपक्षीय समझौतों के जरिए शांतिपूर्ण एवं उचित तरीके से होना चाहिए। चीन ऐसी किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है जिससे हालात जटिल होते हों।’’

वहीं, भारत कहता आया है कि जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणी करने का चीन को कोई अधिकार नहीं है। 

टॅग्स :चीनपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?