लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री अल्बनीज और पेनी वोंग से की खास मुलाकात

By अंजली चौहान | Updated: February 18, 2023 10:06 IST

गौरतलब है कि केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रायसीना@ सिडनी संवाद में भाग लेने के लिए देश की अपनी यात्रा के दौरान शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम और विदेश मंत्री से की मुलाकात विदेश मंत्री रायसीना@सिडनी संवाद में भाग लेने पहुंचे हैं।

कैनबरा:भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुके हैं। शनिवार को विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज और विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की है। गौरतलब  है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर का ये तीसरा ऑस्ट्रेलियाई दौरा है।

ऑस्ट्रेलिया में विदेश मंत्री रायसीना@ सिडनी संवाद में शिरकत की है। यह संवाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जा रही है। इस दौरे का उद्देश्य है कि हिंद प्रशांत महासागर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर मुख्य वार्तालाप हो सके। 

इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच कई विषयों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एस. जयशंकर की मुलाकात काफी खास रही। दोनों नेताओं के बीच तोहफों का आदान-प्रदान हुआ। इस मुलाकात के बारे में खुद एस. जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक महत्वपूर्ण साझेदारी बना रहे हैं और सभी हितधारकों के योगदान की सराहना की जाती है। 

पेनी वोंग को एस. जयशंकर ने दिया रोहित के हस्ताक्षर वाला बैट 

गौरतलब है कि केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रायसीना@ सिडनी संवाद में भाग लेने के लिए देश की अपनी यात्रा के दौरान शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। अपनी मुलाकात के दौरान जयशंकर ने उपहारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर कप्तान रोहित शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक क्रिकेट बैट को उन्होंने पेनी को उपहार में दिया। 

बता दें कि रायसीना@सिडनी संवाद की थीम, पर्यावरण, भू-राजनीति और ऊर्जा बदलाव है। सम्मेलन में भाग लेते हुए अपने संबोधन में एस. जयशंकर ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य और चिंता ये है कि हम कैसे विकेंद्रीकरण करते हैं, हम कैसे साथ में काम करते हैं, हम कैसे विविधता लाते हैं, हम दुनिया का लोकतंत्रीकरण कैसे करते हैं। 

टॅग्स :S Jaishankarऑस्ट्रेलियाभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."