लाइव न्यूज़ :

विदेशी लड़ाके और भाड़े के सैनिक लीबिया छोड़ दें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:36 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, चार सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने देशों से लीबिया से सभी विदेशी लड़ाकों और भाड़े के सैनिकों को वापस बुला लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे संघर्षग्रस्त उत्तरी अफ़्रीकी देश में अब भी गतिविधियों में शामिल हैं जो पिछले साल अक्टूबर के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। महासचिव ने कहा, ‘‘इनकी गतिविधियों में अब भी कोई कमी नहीं आई है।” संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने विदेशी लड़ाकों को हथियार और सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति करनेवाले देशों से अपील की है कि वे संयुक्त राष्ट्र के हथियार संबंधित प्रतिबंध का उल्लंघन करना बंद करें। गुतारेस ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मध्य लीबिया के सिर्ते और निकट के जुफरा इलाके में सामरिक सहायता प्रदान करनेवाले विमानों की आवाजाही भी “निर्बाध रूप से जारी” है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे और शुक्रवार को प्रसारित एक रिपोर्ट में गुतारेस ने ‘‘लीबिया से सभी भाड़े के सैनिकों और विदेशों बलों की तत्काल और बिना शर्त वापसी के लिए एक व्यापक योजना को एक स्पष्ट समयसीमा के तहत लागू करने की अपील की।'' लीबिया में लंबे समय तक तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी को नाटो समर्थित विद्रोही बलों द्वारा सत्ता से 2011 में बाहर करने के बाद से ही इस देश में उहापोह की स्थिति बनी हुई है और देश राजधानी त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार और पूर्व में कमांडर ख़लीफा हिफ्तर के वफदारा प्रशासन के बीच बंटा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा