लाइव न्यूज़ :

चीन में रोबोट बना 'चौकीदार', अंजान लोगों को देख बजाता है सीटी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2019 08:03 IST

रोबोट मौसम की भविष्यवाणी भी कर सकता है और मजेदार कहानियां तथा गाने भी बजा सकता है जिससे कई बच्चे उससे बात करने के लिए आकर्षित होते हैं.

Open in App

चीन की राजधानी बीजिंग में एक आवासीय समुदाय ने अपनी तरह का पहला ''रोबोट चौकीदार'' तैनात किया है जो लोगों के चेहरे की तस्वीरों को कैद कर सकता है और उनसे बातचीत कर सकता है. इस रोबोट से अब रात में किसी व्यक्ति को चौकीदारी करने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

बीजिंग एयरोस्पेस ऑटोमैटिक कंट्रोल इंस्टीट्यूट के परियोजना निदेशक लियु गांगजुन ने बताया कि रोबोट मेईबाओ ना केवल गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखता है बल्कि बीजिंग में मेईयुआन समुदाय के लोगों को उपयोगी जानकारी भी मुहैया कराता है. उन्होंने बताया कि इस रोबोट का दिसंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक परीक्षण किया जा रहा है.

लियु ने बताया कि बीएएसीआई ने चाइना एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की मदद से इसे विकसित किया है. उन्होंने बताया कि अगर सोसायटी में कोई संदिग्ध दिखता है तो मेईबाओ उसे पहचान लेगा और अलार्म बजने लगेगा. उन्होंने बताया कि यह रोबोट मौसम की भविष्यवाणी भी कर सकता है और मजेदार कहानियां तथा गाने भी बजा सकता है जिससे कई बच्चे उससे बात करने के लिए आकर्षित होते हैं.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल