लाइव न्यूज़ :

यूएई में फंसे अनिवासी भारतीयों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा भोजन और आवास

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:24 IST

Open in App

दुबई, 25 दिसंबर कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) को फैलने से रोकने के लिए सऊदी अरब और कुवैत द्वारा अपनी सीमाओं को बंद करने के बाद यूएई में फंसे लगभग 300 विदेशी लोगों को रहने के लिए मुफ्त आवास मुहैया कराया गया है।

इन लोगों में ज्यादातर भारतीय शामिल हैं।

मीडिया में शुक्रवार को प्रकाशित हुई एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार फंसे हुए लोगों को सीधी उड़ान न मिलने के कारण इन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होते हुए सऊदी और कुवैत जाने वाली उड़ान पकड़ी।

खबर में कहा गया कि सऊदी अरब और कुवैत जाने वाली उड़ानों के रद्द होने की सूचना मिलने के बाद यात्री यूएई में फंस गए।

सऊदी और कुवैत ने ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए प्रकार के मद्देनजर सड़क मार्ग और समुद्र सीमा को बंद कर दिया है और वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

खबर के अनुसार दुबई मरकज केंद्र की स्वयंसेवी शाखा ‘इंडियन कल्चरल फॉउंडेशन’ (आईसीएफ) ने ‘आसा समूह’ के सहयोग से फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन और आवास की सुविधा मुहैया करवाई है।

आईसीएफ के जनसंपर्क प्रबंधक अब्दुल सलाम सकाफी ने कहा कि फंसे हुए 300 यात्रियों में से अधिकतर भारत के केरल राज्य के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक