लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा: 19 वर्षीय युवक ने अपने पुराने स्कूल में जाकर की गोलीबारी, 17 लोगों की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 15, 2018 09:12 IST

मलावर निकोलस क्रूज़ को स्कूल से बाहर जाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि क्रूज़ को स्कूल से ठीक-ठीक किन वजहों से स्कूल से निष्कासित किया गया था।

Open in App

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 19 वर्षीय युवक ने बुधवार (14 फ़रवरी) को अपने पुराने स्कूल में जाकर अंधाधुंध गोलीबारी करके 17 बच्चे की हत्या कर दी। हमले में कई अन्य लोग घायल हो गये। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार गोलीबारी करने वाले युवक को पार्कलैंड स्थित मेजॉरिटी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल से अनुशासनात्मक वजहों से निष्कासित किया गया था।घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। 

युवक ने असाल्ट राइफल से हमला करते हुए गैस मास्क भी पहन रखा था। हमलावर निकोलस क्रूज़ को स्कूल से बाहर जाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि क्रूज़ को स्कूल से ठीक-ठीक किन वजहों से स्कूल से निष्कासित किया गया था।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार क्रूज को हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा वित्तपोषित कार्यक्रम जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प के तहत प्रशिक्षण दिया गया था। 

क्रूज के एक साथी चाड विलियम्स ने कहा कि क्रूज़ का बरताव हमेशा से असामाजिक किस्म का रहा है। विलियम्स के अनुसार क्रूज़ स्कूल में पढ़ाई के दौरान बेवजह फायर अलार्म बजा देने जैसी शरारतें किया करता था और उसे बंदूकों का शौक था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल