लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा इमारत हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 12 हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:36 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), 30 जून (एपी) मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने बताया कि मलबे से एक और शव मिलने के बाद फ्लोरिडा में इमारत ढहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और 149 लोग अब भी लापता हैं।

मेयर ने बताया कि वह और उनके कर्मचारी इंजीनियरिंग, निर्माण एवं भूविज्ञान विशेषज्ञों तथा अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे ताकि भवन सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की जाए और सुझावों पर काम हो ताकि ‘‘ यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी त्रासदी दोबारा ना हो।’’

स्टेट अटॉर्नी कैथरीन फर्नांडीज रुंडले ने भी सर्फसाइड में बृहस्पतिवार को 12 मंजिला इमारत ढहने की घटना की ‘ग्रैंड ज्यूरी’ जांच का आश्वासन दिया है।

इमारत छह दिन पहले ढही थी और गवर्नर रॉन डेसैन्टिस ने मलबे में लोगों की खोज जारी रखने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा ‘‘हम खोज बंद नहीं करने जा रहे हैं। जब तक लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक वह लापता हैं और हमें लापता लोगों की तलाश करनी है। हमने उम्मीद नहीं खोई है।’’

मंगलवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन बृहस्पतिवार को सर्फसाइड जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?