लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामां में  600 लोगों की मौत, 2.5 करोड़ प्रभावित, पांच लाख से अधिक विस्थापित

By भाषा | Updated: July 27, 2019 15:20 IST

हक ने कहा कि मानवीय मदद मुहैया कराने वाले संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के अनुसार ‘‘भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामां में मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें से पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और रेलवे के कारण कई इलाकों में पहुंच अब भी संभव नहीं है। भारत में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनमें 43 लाख बच्चे हैं। स्थिति के बिगड़ने से इन आंकड़ों के बढ़ने की आशंका है। अकेले असम में बाढ़ से करीब 2000 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामां में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से तकरीबन 600 लोगों की मौत हो गई और 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 600 लोग मानसून संबंधी घटनाओं में मारे गए हैं। हक ने कहा कि मानवीय मदद मुहैया कराने वाले संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के अनुसार ‘‘भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामां में मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें से पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।’’

भारत में, तीन सबसे प्रभावित राज्यों असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना और समन्वय समर्थन प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और रेलवे के कारण कई इलाकों में पहुंच अब भी संभव नहीं है।

बच्चों के लिए सबसे बड़ी जरूरत साफ पानी, बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता संबंधी चीजों की आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और विस्थापन केन्द्रों में बच्चों के खेलने के लिए साफ स्थान है। भारत में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनमें 43 लाख बच्चे हैं।

स्थिति के बिगड़ने से इन आंकड़ों के बढ़ने की आशंका है। अकेले असम में बाढ़ से करीब 2000 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

राजस्थान में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी जयपुर में बारिश का दौर शनिवार दोपहर फिर शुरू हो गया।

मूसलाधार बारिश से राज्य का सीकर जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां अनेक इलाकों में पानी भर गया है और बीते दो दिन में पांच लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक वनस्थली टोंक, जयपुर और अजमेर में क्रमश: 99.8, 84 और 64.2 मिमी. बारिश दर्ज की गयी है।

इसी दौरान सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, चुरू और बीकानेर में क्रमश: 42, 31, 2.4 और 1.8 मिमी बारिश हुई है। सीकर के जिला कलेक्टर रामचंद्र देनवाल ने बताया कि जिले में बारिश से हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि शनिवार को बारिश नहीं होने से लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

प्रशासन ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। मौसम विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है।

टॅग्स :बाढ़संयुक्त राष्ट्रइंडियाउत्तर प्रदेशअसमबिहारबांग्लादेशराजस्थाननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना