लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कोयले की खान ढहने से पांच खनिकों की मौत, चार लापता

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:14 IST

Open in App

काबुल, 13 अप्रैल (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में मंगलवार को एक अस्थायी कोयला खदान के ढह जाने से पांच खनिकों की मौत हो गई और चार लोग लापता हो गए। प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तरी बागलान प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता जावेद बशारत ने कहा कि नाहरीन जिले के घटना स्थल पर बचाव दल मौजूद है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में कोयला खदानों के ढहने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। देश में खनन के आधुनिक तरीके नहीं हैं और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थानीय मजदूर पारंपरिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनके जीवन पर भी खतरा रहता है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, अफगानिस्तान में तेल, गैस, लिथियम और अन्य दुर्लभ धातुओं और खनिजों का बड़ा भंडार है, जो खरबों डॉलर का हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में असुरक्षा और हिंसा के कारण उनमें से अधिकतर का खनन नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब