लाइव न्यूज़ :

फिटनेस स्टूडियो ने दिवाली पर ‘‘नस्लीय तौर पर संवेदनशील’’ वीडियो पोस्ट करने पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 08:48 IST

Open in App

सिंगापुर, छह नवंबर सिंगापुर के एक फिटनेस स्टूडियो ने दिवाली की शुभकामना देने के लिए बनाए गए ‘‘नस्ली तौर पर संवेदनशील’’ वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने को लेकर माफी मांगी है।

यह फिटनेस स्टूडियो अमेरिका स्थित एफ45 प्रशिक्षण फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) ने अपनी खबर में बताया कि सेरांगून में स्थित इस स्टूडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर 14 सेकंड का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दो महिलाएं ‘‘हैप्पी दिवाली’’ कहती हुई अपना सिर दोनों ओर हिलाते हुए दिखाई दे रही हैं।

कुछ दर्शकों ने दोनों तरफ हिर हिलाने को दिवाली पर जश्न को इंकार करना बताया। सिंगापुर में विभिन्न समुदायों, धर्मों के लोग रहते हैं और दीपावली का पर्व यहां पूरी धूमधाम से मनाया जाता है, साथ ही आधिकारिक पर्व घोषित इस त्योहार पर छुट्टी रहती है।

फिटनेस स्टूडियो ने हालांकि इस पोस्ट को हटा लिया है, लेकिन वीडियो पोस्ट होने के बाद इसे कई बार देखा जा चुका था और अन्य अकाउंट पर भी वीडियो को दोबारा पोस्ट किया गया।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अलग से किए गए एक पोस्ट में जिम ने कहा, ‘‘उसे ऐसी प्रतिक्रियाएं मिली हैं कि यह वीडियो नस्ली तौर पर असंवेदनशील है। एफ45 हमेशा मस्ती करते हुए कसरत करने का स्थान रहा है, साथ ही हम अपने सदस्यों के साथ हंसी-मजाक वाले वीडियो बनाते रहते हैं।’’

चैनल ने एफ45 के हवाले से कहा, ‘‘हमारा इरादा किसी का मजाक उड़ाने अथवा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। दीपावली प्रकाश और प्रेम का त्योहार है। इस गलती के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं और आपसे माफी की आशा करते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल