लाइव न्यूज़ :

यमन हवाई अड्डे पर हमले के बाद पहली उड़ान उतरी

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:52 IST

Open in App

सना (यमन), तीन जनवरी (एपी) यमन के बंदरगाह शहर अदन स्थित हवाई अड्डे पर रविवार को एक विमान उतरा। अधिकारियों ने बताया गत सप्ताह हवाई अड्डे पर भीषण मिसाइल हमले के बाद यह इस हवाई अड्डे पर उतरने वाली पहली वाणिज्यिक उड़ान थी।

बुधवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। मृतकों में अंतरराष्ट्रीय रेड क्राम कमेटी के तीन कार्यकर्ता शामिल थे। इसके अलावा 110 अन्य घायल हो गए थे। हमला यमन कैबिनेट के सदस्यों को सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लेकर आयी एक उड़ान के हवाई अड्डा पर उतरने के कुछ ही समय बाद किया गया था।

प्रधानमंत्री मोईन अब्दुलमलिक सईद के अनुसार हवाई अड्डे की ओर दागी गई तीन निर्देशित मिसाइलों से मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर आये विमान, आगमन हॉल और वीआईपी लाउंज को निशाना बनाया गया। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा के अनुसार सूडान की राजधानी खार्तूम से रविवार को हवाई अड्डे पर यमनिया एयरलाइन की एक उड़ान पहुंची।

इसमें कहा गया है कि यमन के गृह मंत्री इब्राहिम हैदान और अदन के गवर्नर अहमद लमलास उड़ान के आगमन के समय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?