द हेग में सऊदी दूतावास पर गोलीबारी; कोई हताहत नहीं
By भाषा | Published: November 12, 2020 02:04 PM2020-11-12T14:04:41+5:302020-11-12T14:04:41+5:30
द हेग, 12 नवंबर (एपी) द हेग में सऊदी अरब के दूतावास पर बृहस्पतिवार सुबह गोलीबारी की गई। गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और पुलिस घटना की जांच कर रही है। डच पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता स्टीवन वैन सैंटेन ने कहा कि गोलीबारी के बारे में पुलिस को सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली।
अधिकारियों को इमारत के बाहर गोलियों के कई खोखे मिले और स्थानीय मीडिया ने इमारत की खिड़कियों में गोलिया लगने से हुए छेद की तस्वीरें दिखाईं।
गोलीबारी के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
बृहस्पतिवार सुबह दूतावास को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।