लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग पर FATF की ब्लैक लिस्ट में जाने से बचा पाकिस्तान, मिली फरवरी-2020 तक की मोहलत

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2019 15:06 IST

पाकिस्तान को पिछले साल जून में ग्रे सूची में डाला गया था और उसे 27 सूत्रीय योजना को पूरा करनेके लिए 15 महीने की डेडलाइन दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देFATF से मिली पाकिस्तान को और चार महीने की मिली मोहलतपाकिस्तान को पिछले साल जून में ग्रे सूची में डाला गया था और अब उस पर ब्लैक लिस्ट में जाने का खतरा है

फाइनेंशिल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने टेटर फंडिंग पर पाकिस्तान को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह फरवरी 2020 तक विस्तृत ऐक्शन प्लान तैयार करे और उस पर आगे बढ़े। FATF ने इस बात का जिक्र किया कि पाकिस्तान को लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के लिये दी गई 27 सूत्री कार्य योजना में वह सिर्फ पांच का ही हल करने में सक्षम रहा। भारत में सिलसिलेवार हमलों के लिये ये दोनों आतंकी संगठन जिम्मेदार रहे हैं। 

इसके साथ ही पाकिस्तान FATF की ब्लैक लिस्ट में जाने से फिलहाल बच गया है। हालांकि, इस बात की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी क्योंकि उसे चीन, तुर्की और मलेशिया से समर्थन मिल गया था।

बहरहाल, FATF ने अब साफ निर्देश दिये कि अगर निर्धारित समय में पाकिस्तान ऐसा करने में सफल नहीं होता तो उसे सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। FATF ने कहा कि पाकिस्तान अगर असफल होता है तो वह अपने सदस्यों से पाकिस्तान के साथ बिजनेस और वित्तीय लेनदेन पर विशेष नजर रखने को कहेगा।

एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी निकाय है, जिसे धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता के लिए अन्य खतरों का मुकाबला करने के लिए स्थापित किया गया है। पाकिस्तान को पिछले साल जून में ग्रे सूची में डाला गया था और उसे 27 सूत्रीय योजना को पूरा करनेके लिए 15 महीने की डेडलाइन दी गई थी। हालांकि, वह इन्हें उचित तरीके से लागू नहीं कर सका था। इसके बाद से माना जा रहा था कि उसे ग्रे सूची से हटाकर अब ब्लैक सूची में डाला जा सकता है।

गौरतलब है कि ब्लैक लिस्ट में जाने वाले देश के साथ कई आर्थिक प्रतिबंध लग जाते हैं। ऐसे देश के लिए कर्ज लेना या आईएमएफ से मदद लेना भी मुश्किल हो जाता है। किसी भी देश को ब्लैकलिस्टिंग से बचने के लिए तीन वोट जरूरी होते हैं। पाकिस्तान को चीन, तुर्की और मलेशिया का सहारा मिलता रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानचीनमलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला