लाइव न्यूज़ :

ईरान के FIFA World Cup 2022 से बाहर होने का जश्न मनाने पर ईरानी शख्स की सुरक्षाबलों ने गोली मारकर की हत्या, सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन

By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2022 15:34 IST

ओस्लो स्थित ग्रुप ईरान ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, शख्स की हत्या बंदर-ए-अंजली में हुई। मालूम हो कि ग्रुप के अपने अंतिम मैच में अमेरिका से हारने के बाद ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के ह्यूमन राइट्स ने ट्वीट में लिखा-  'शख्स का नाम मेहरान समक था।रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों शख्स के सिर में गोली मार दी जब वह जश्न मना रहा था।

ईरानः फीफा विश्व कप से ईरान के बाहर होने के बाद जश्न मना रहे एक शख्स की ईरानी अधिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ईरान ह्यूमन राइट्स इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ओस्लो स्थित ग्रुप ईरान ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, शख्स की हत्या बंदर-ए-अंजली में हुई। मालूम हो कि ग्रुप के अपने अंतिम मैच में अमेरिका से हारने के बाद ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।

ह्यूमन राइट्स ने ट्वीट में लिखा-  'शख्स का नाम मेहरान समक था। उसे राज्य बलों द्वारा सिर में गोली मार दी गई थी जब वह देश भर के कई लोगों की तरह कल रात बांदर अंजलि में फीफा विश्वकप 2022  में इस्लामिक रिपब्लिक की हार का जश्न मना रहा था।। वह महज 27 साल का था। '

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल एक्टिविस्टों का कहना है कि बंदर अंजाली इलाके में मेहरान ने ईरान की टीम की हार के जश्न में शामिल होते हुए अपनी कार का हॉर्न बजाया। इस बात पर सिक्योरिटी फोर्स भड़क गई और उसके सिर में गोली मार दी। मेहराम का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि सुरक्षाबल ने मेहरान की हत्या का आरोप सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान की हार के जश्न की शुरुआत महसा अमीनी के होमटाउन साकेज से हुई जो धीरे-धीरे कई शहरों तक जा पहुंचा। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। जश्न के रूप में लोगों ने सड़कों पर डांस किया और गाड़ियों के हॉर्न बजाए।

क्रिस्टियन पुलिसिच के 38वें मिनट में किये गये गोल की मदद से अमेरिका ने ईरान पर 1-0 की जीत से दर्ज की थी।  इसके बाद अमेरिका नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर गया। अमेरिका के लिये मंगलवार रात को यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का था, उसने आक्रामक शुरूआत की और गोल में कई हमले किये। पर सफलता 38वें मिनट में मिली जब सर्गिनो डेस्ट ने पुलिसिच को बेहतरीन पास दिया और इस फुटबॉलर ने भी इसे गोल में पहुंचा दिया।

 

टॅग्स :ईरानफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल