लाइव न्यूज़ :

सिंध के पूर्व सीएम व पाकिस्तान के संघीय मंत्री सरदार अली मोहम्मद महर नहीं रहे

By भाषा | Updated: May 21, 2019 17:57 IST

मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार महर (52) का पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले के खानगढ़ गांव में निधन हुआ। महर 2002 से 2004 तक सिंध के मुख्यमंत्री रहे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।महर 2018 आम चुनाव में एनए-205 घोटकी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नेशनल असेंबली के लिए चुने गए।

पाकिस्तान के मादक पदार्थ नियंत्रण विभाग के संघीय मंत्री एवं सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अली मोहम्मद महर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार महर (52) का पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले के खानगढ़ गांव में निधन हुआ। महर 2002 से 2004 तक सिंध के मुख्यमंत्री रहे। कराची के पास गिज़री स्थित उनके निवास पर अप्रैल में हुई एक संदिग्ध डकैती में वह घायल हो गए थे।

खबर के अनुसार राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महर 2018 आम चुनाव में एनए-205 घोटकी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नेशनल असेंबली के लिए चुने गए।

अपनी जीत के बाद उन्होंने इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ का दामन थाम लिया और 2018 सितम्बर में मंत्रिमंडल के सदस्य बने। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं