लाइव न्यूज़ :

Fact Check: रूस के राष्ट्रपति पुतिन खतरनाक बीमारी की वजह से दे सकते हैं इस्तीफा?, जानें इस खबर की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 7, 2020 07:36 IST

मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वेलेरी सोलोवी ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति की 37 वर्षीय प्रेमिका, अलीना काबेवा और उनकी दो बेटियां उन्हें पद छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। लेकिन, जानिए इस मामले में पुतिन के कार्यालय ने क्या कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मीडिया की मानें तो सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया गया कि पुतिन की गर्लफ्रेंड जिमनास्ट अलीना कबाइवा पुतिन पर पद छोड़ने का दवाब बना रही है।रिपोर्ट में कहा गया कि व्लादिमीर पुतिन ने जनवरी में ही अपने हैंडओवर प्लान को सार्वजनिक करने का इरादा जताया था।

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर के मेनस्ट्रीम मीडिया में एक खबर पढ़ने को मिल रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं और जल्द ही 2021 तक वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भारत के भी कई सारे बड़े समाचार वेबसाइटों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।  

आज तक ने अपने एक रिपोर्ट में द सन के हवाले से लिखा कि मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वेलेरी सोलोवी ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति की 37 वर्षीय प्रेमिका, अलीना काबेवा और उनकी दो बेटियां उन्हें पद छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हालांकि, इस मामले में पुतिन के बीमार होने को लेकर किसी तरह का अधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं दिया गया है।  

क्या है मामला?

भारतीय मीडिया की मानें तो सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया गया कि पुतिन की गर्लफ्रेंड जिमनास्ट अलीना कबाइवा और उनकी दो बेटियों ने उनसे इस्तीफा देने की अपील की है। पुतिन ने जनवरी में ही अपने हैंडओवर प्लान को सार्वजनिक करने का इरादा जताया था।

एनबीटी ने अपने रिपोर्ट में दावा किया था कि पुतिन पार्किसंस की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से परिवार उनपर राष्ट्रपति पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है।

पार्किसन रोग क्या है, कैसे करें इलाज?

पार्किसन रोग से तात्पर्य ऐसे मानसिक रोग से है, जिसमें मानव शरीर में कपकपी, कठोरता, चलने में परेशानी होना, संतुलन और तालमेल इत्यादि समस्याएं होती हैं।पार्किसन रोग की शुरूआत सामान्य बीमारी की तरह होती है, जो कुछ समय के बाद गंभीर रूप ले लेती है।

पार्किसन रोग के लक्षण या संकेत अलग-अलग लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। अक्सर, ये लक्षण शरीर के एक तरफ नज़र आते हैं, जो उस हिस्से को खराब कर देते हैं।

क्या है मामले की सच्चाई?

द रॉयटर्स  के रिपोर्ट मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' ने शुक्रवार को उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें बताया गया कि हो सकता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हों। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह बिल्कुल बकवास है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ सबकुछ सही है और उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। ऐसे में इस मामले अब तक इस अधिकारिक बयान के अलावा कोई ठोस बयान जब तक सामने नहीं आए, हमें इसे ही सच्चाई मानना होगा। इस तरह साफ है कि मीडिया में चल रही पुतिन के बीमार होने की खबरों को उनके कार्यालय ने खारिज किया है।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला