लाइव न्यूज़ :

Facebook नहीं लगाएगी राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक, मार्क जुकरबर्ग ने निवेशकों से कही यह बात

By भाषा | Updated: October 31, 2019 18:18 IST

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एक लोकतंत्र में नेताओं या खबरों पर रोक लगाना निजी कंपनियों के लिये ठीक है। हमने पहले भी इस बात पर विचार किया है कि हमें ऐसे विज्ञापन चलाने चाहिये या नहीं और हम आगे भी इसपर विचार करते रहेंगे। हालांकि अभी के हिसाब से हमने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने राजनीतिक विज्ञापनों को उम्मीदवार और लॉबिंग समूहों की आवाज के लिये जरूरी बताते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर इस तरह के विज्ञापनों को बंद करने से इनकार किया है। ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।

फेसबुक ने राजनीतिक विज्ञापनों को उम्मीदवार और लॉबिंग समूहों की आवाज के लिये जरूरी बताते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर इस तरह के विज्ञापनों को बंद करने से इनकार किया है।

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एक लोकतंत्र में नेताओं या खबरों पर रोक लगाना निजी कंपनियों के लिये ठीक है। हमने पहले भी इस बात पर विचार किया है कि हमें ऐसे विज्ञापन चलाने चाहिये या नहीं और हम आगे भी इसपर विचार करते रहेंगे। हालांकि अभी के हिसाब से हमने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने गूगल, यूट्यूब, केबल नेटवर्क और टेलीविजन चैनलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे विज्ञापन चलाते हैं। जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी ने इन विज्ञापनों को राजस्व के कारण जारी रखने का फैसला नहीं लिया है। यह फैसला इसलिये लिया गया है कि ये विज्ञापन उम्मीदवारों व लॉबिंग समूहों की महत्वपूर्ण आवाज हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विज्ञापन अगले साल कंपनी के राजस्व में 0.50 प्रतिशत से भी कम योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :फेसबुकमार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल