लाइव न्यूज़ :

म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 14, 2018 04:24 IST

बीते साल करीब 6,50,000 रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार से पलायन कर चुके हैं।

Open in App

न्यूयॉर्क, 14 मार्च । संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर नफरत फैलाने का किया जा रहा है और फेसबुक के जरिए संकटग्रस्त म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ नफरत और जातीय हिंसा फैल रही है। जेनेवा में चल रहे मानव अधिकार सम्मेलन के दौरान यह चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने राखीन राज्य में संभावित नरसंहार की जांच करते हुए चेतावनी दी थी कि फेसबुक अतिवादी राष्ट्रवादी बौद्धों द्वारा रोहंग्या और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और नफरत पैदा करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। बीते साल करीब 6,50,000 रोहिंग्या मुस्लिम यहां से पलायन कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा फेसबुक पर की गई यह टिप्पणी सोशल मीडिया के नकारात्मक इस्तेमाल के स्तर की हदों को दर्शाता है। वहीं श्रीलंका सरकार ने फेसबुक और दो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा फैलाने का माध्यप पाया और इस पर रोक लगाने की मांग की है।

हांलाकि पुख्ता जानकारी के बाद इन प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, क्योंकि वे घृणास्पद और विवादित बयानों को फैलाने का काम कर रहे थे। 

इस रिपोर्ट को पेश करने वाले अधिकारी ने बताया कि, म्यांमार में फेसबुक के माध्यम से सब कुछ किया जाता है। इसका उपयोग सार्वजनिक संदेश देने के लिए किया जाता था, लेकिन अति-राष्ट्रवादी बौद्ध द्वारा रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा फैला रहे हैं। मुझे डर है कि फेसबुक अब एक जानवर में बदल गया है, और यह मूल उद्देश्य से नहीं है।

टॅग्स :फेसबुकरोहिंग्या मुसलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल