लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने सुरक्षा से अधिक लाभ को तरजीह दी : कम्पनी की पूर्व प्रबंधक

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह अक्टूबर (एपी) फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक फ्रांसिस हौगेन ने सोशल नेटवर्क पर सुरक्षा के बजाय लाभ को तरजीह देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से कहा कि उनका मानना ​​है कि सख्त सरकारी निरीक्षण से ही बच्चों को हो रहे नुकसान से लेकर राजनीतिक हिंसा को भड़काने से लेकर गलत सूचनाओं को बढ़ावा देने के मुद्दों को हल किया जा सकता है।

हौगेन, आयोवा की 37 वर्षीय डेटा विशेषज्ञ हैं, जिनके पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और हार्वर्ड से व्यवसाय में परास्नातक डिग्री है। फेसबुक के लिए काम करने से पहले, 15 साल तक उन्होंने ‘गूगल’, ‘पिंट्रेस्ट’ और ‘येल्प’ सहित कई टेक कम्पनियों में काम किया। फेसबुक पर चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि न हो, इसके लिए फ्रांसिस हौगेन को ‘प्रोडक्ट’ प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया था।

हौगेन ने उपभोक्ता संरक्षण पर सीनेट वाणिज्य उपसमिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए फेसबुक की काफी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि आंतरिक शोध में कुछ किशारों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद इंस्टाग्राम बदलाव करने में विफल रहा और नफरत एवं गलत सूचना फैलाने के खिलाफ सार्वजनिक लड़ाई में भी खरा नहीं उतर पाया।

कम्पनी की ‘सिविक इंटिग्रिटी यूनिट’ से नौकरी छोड़ने से पहले हौगेन ने आंतरिक अनुसंधान दस्तावेजों के हजारों पृष्ठों की प्रति निकाल ली थी, जो हौगेन के आरोपों को सही साबित करते हैं।

हौगेन ने साथ ही फेसबुक के सोशल मीडिया मंचों को कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार पेश किए।

हौगेन ने इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग के साथ ही कम्पनी की ‘प्रॉफिट-ओवर-सेफ्टी’ (सुरक्षा पर लाभ को तरजीह देने) की रणनीति को सबसे अधिक जिम्मेदारी ठहराया, लेकिन साथ ही उन्होंने फेसबुक की दुविधा को लेकर सहानुभूति भी व्यक्त की।

हौगेन ने कहा, ‘‘ फेसबुक के मंच किशोरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं और हमारे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। कम्पनी का नेतृत्व जानता है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को कैसे सुरक्षित बनाया जाए, लेकिन वे आवश्यक परिवर्तन नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों से अधिक अपने लाभ को तरजीह दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस की कार्रवाई जरूरी है। वे इस संकट से आपकी मदद के बिना नहीं निपट सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक