लाइव न्यूज़ :

75 लाख डॉलर खर्च कर फेसबुक ने लाइव स्ट्रीमिंग को किया कड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 12:33 IST

फेसबुक में ‘इंटीग्रिटी’ के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने बताया कि जिन लोगों ने तय नियम तोड़े हैं, उन पर फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग फीचर का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबंध लगाया जाएगा। रोसेन ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में हाल में हुए भयावह आतंकवादी हमलों के बाद हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि हमारी सेवाओं को सीमित किया जाए ताकि उनका इस्तेमाल किसी को नुकसान पहुंचाने या घृणा फैलाने के लिए नहीं हो सके।’’

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड हमले के बाद हमने जिन चुनौतियों का सामना किया, उनमें से एक चुनौती हमले की वीडियो के विभिन्न प्रारूपों का प्रसार था।फेसबुक ने घोषणा की कि वह छवि एवं वीडियो विश्लेषण तकनीक में सुधार के लिए अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान साझीदारियों पर 75 लाख डॉलर खर्च कर रहा है।

फेसबुक ने बुधवार को घोषणा की कि वह क्राइस्टचर्च नरसंहार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लाइवस्ट्रीमिंग की अपनी सेवा तक पहुंच को कड़ा कर रहा है, ताकि ग्राफिक वीडियो को अनियंत्रित तरीके से साझा करने से रोका जा सके।

फेसबुक में ‘इंटीग्रिटी’ के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने बताया कि जिन लोगों ने तय नियम तोड़े हैं, उन पर फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग फीचर का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबंध लगाया जाएगा। रोसेन ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में हाल में हुए भयावह आतंकवादी हमलों के बाद हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि हमारी सेवाओं को सीमित किया जाए ताकि उनका इस्तेमाल किसी को नुकसान पहुंचाने या घृणा फैलाने के लिए नहीं हो सके।’’

‘फेसबुक लाइव’ पर ‘‘वन स्ट्राइक’’ की नीति कई उल्लंघनों को लेकर लागू की जाएगी। नीतियों का गंभीर उल्लंघन करने वालों को एक उल्लंघन के बाद ही प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। रोसेन ने बताया कि किसी संदर्भ के बिना किसी आतंकवादी संगठन के बयान का लिंक साझा करना भी इन उल्लंघनों की सूची में शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड हमले के बाद हमने जिन चुनौतियों का सामना किया, उनमें से एक चुनौती हमले की वीडियो के विभिन्न प्रारूपों का प्रसार था।’’ रोसेन ने कहा, ‘‘लोगों ने वीडियो के संपादित संस्करण साझा किए जिसके कारण हमारी प्रणालियों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो गया।

हालांकि ऐसा जरूरी है कि लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया हो।’’ फेसबुक ने घोषणा की कि वह छवि एवं वीडियो विश्लेषण तकनीक में सुधार के लिए अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान साझीदारियों पर 75 लाख डॉलर खर्च कर रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले की हमलावर ने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। 

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल