लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन में अस्थिरता फैलाने की दुर्भावनापूर्ण साजिश बेनकाब : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 4, 2021 23:14 IST

Open in App

यरुशलम, चार अप्रैल (एपी) जॉर्डन के एक मंत्री ने रविवार को देश के पूर्व क्राउन प्रिंस पर ‘दुर्भावना’ से विदेशी तत्वों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया।

विदेश मंत्री अयमान सफादी ने संवाददाताओं से कहा कि साजिश नाकाम कर दी गयी।

उन्होंने कहा , ‘‘यह स्पष्ट हो गया है कि वे एक खास मंसूबे के साथ बढे थे और साजिश रच रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि प्रिंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 14-16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विदेश मंत्री के इस बयान से एक दिन पहले शासक अब्दुल्ला द्वितीय की उनके सौतेले भाई हमजा को नजरबंद कर दिया गया था। जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ सार्वजनिक मामला है।

हमजा ने एक वीडियो टेप में देश के नेतृत्व पर अक्षमता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

उपप्रधानमंत्री सफादी ने कहा कि खुफिया एजेंट कुछ समय से साजिशकर्ताओं पर नजर बनाये हुए थे और उन्होंने इसे लेकर चिंता प्रकट की थी।

उन्होंने कहा कि हमजा से ‘ वे सारी गतिविधियों एवं कार्यकलाप बंद कर देने को कहा गया था जिनसे जॉर्डन एवं उसके स्थायित्व पर खतरा उत्पन्न होता है।’’

सफादी ने इस साजिश में शामिल विदेशी तत्वों की पहचान नहीं की। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई खाडी अरब देशों में अपने कारोबारी संबंध वाले वरिष्ठ अधिकारी बसाम इब्राहिम अवधल्ला इसमें शामिल हैं और वे देश छोड़कर जाने की योजना बना रहे थे और हमजा की पत्नी के लिए विमान का इंतजाम कर रहे थे।

अमेरिका, सऊदी अरब और अरब देशों ने अब्दुल्ला के समर्थन में बयान जारी किया है।

अब्दुल्ला द्वारा हमजा को नजरबंद किये जाने के बाद भी उनके (अब्दुल्ला के) प्रति यह समर्थन जॉर्डन के रणनीतिक महत्व को रेखाांकित करता है।

प्रिंस हमजा ने एक वीडियो में कहा कि शनिवार को देश के सैन्य प्रमुख शनिवार तड़के उनके पास आए और उन्हें बताया कि उन्हें बाहर जाने, लोगों से बातचीत करने या उनसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनका फोन तथा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि वह उपग्रह इंटरनेट से बात कर रहे हैं और उन्हें बंद किया जा रहा है।

हमजा पूर्व क्राउन प्रिंस हैं, जिनसे अब्दुल्ला ने अपने पिता के निधन के बाद शासक बनने के पांच साल उपरांत यह उपाधि छीन ली थी।

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला अमेरिका के अहम साझेदार हैं और उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। ’’

अमेरिका जॉडन को अपना अहम सहयेागी मानता है और वह उसे सैन्य उपकरण एवं सहायता प्रदान करता है।

अमेरिका समर्थक खाड़ी के अरब देशों ने भी अब्दुल्ला के समर्थन में बयान जारी किये।

सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि देश का राज परिवार अब्दुल्ला के सुरक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है। बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने अब्दुल्ला के समर्थन में बयान जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला