लाइव न्यूज़ :

स्पेन के मैड्रिड में एक इमारत में गैस रिसाव से विस्फोट, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:57 IST

Open in App

मैड्रिड, 20 जनवरी (एपी) स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव के कारण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। शहर के मेयर ने इस बारे में बताया।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मैड्रिड के मध्यवर्ती क्षेत्र तोलेदो स्ट्रीट में छह मंजिला इमारत से धुंआ उठते हुए दिखा और आसपास मलबा बिखरा हुआ था। आपात सेवा ने कहा है कि बचाव टीम, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

मेयर जोस लुइस मार्तिनेज अलमेदा ने विस्फोट में दो लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ। चर्च से जुड़ा एक व्यक्ति भी लापता है।

स्पेन के लोक प्रसारक ‘टीवीई’ ने कहा कि इमारत के भीतर लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं और बचाव टीम वहां फंसे लोगों की तलाश कर रही है।

विस्फोट के बाद इमारत के पास के एक नर्सिंग होम को खाली करा दिया गया हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मार्तिनेज अलमेदा ने कहा कि विस्फोट के कारण पास के एक स्कूल की इमारत को हल्का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?