लाइव न्यूज़ :

201 किसानों के किया था नरसंहार, सैनिक को मिली 5,160 साल की जेल की सजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 08:19 IST

Open in App

ग्वाटेमाला सिटी, 23 नवंबर:  ग्वाटेमाला की एक अदालत ने बुधवार को एक पूर्व सैनिक को गृह युद्ध के दौरान 201 किसानों के नरसंहार के मामले में 5,160 साल की जेल की सजा सुनाई है. वह नरसंहार इस मध्य अमेरिकी देश के गृह युद्ध की सबसे नृशंस घटनाओं में से एक था. अदालत ने सांतोस लोपेज को उस नरंसहार में 171 लोगों की हत्या का दोषी पाया और प्रत्येक के लिए 30-30 साल यानि कुल 5,130 साल की सजा सुनाई.

उसे एक बच्चे की हत्या के सिलसिले में 30 साल की अतिरिक्त सजा मिली. सजा सांकेतिक है क्योंकि ग्वाटेमाला में जेल की सजा की अधिकतम अवधि 50 वर्ष है. लोपेज कैबिल नाम के अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित जवाबी कार्रवाई बल के सदस्य थे. उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और 2016 में निर्वासित कर दिया गया था.

जांच के मुताबिक, लोपेज उस दल का सदस्य था जिसने दिसंबर 1982 में मेक्सिको की सीमा से लगे ग्वाटेमाला के दोस एरेस क्षेत्र में नरसंहार किया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 1996 तक चले ग्वाटेमाला के गृह युद्ध के दौरान करीब 2 लाख लोग मारे गए या लापता हो गए थे.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!