लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन युद्ध हार गया है रूस, बोले पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन- चीन का रूस पर दाव लगाना गलत

By भाषा | Updated: May 31, 2022 07:26 IST

पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने अपनी नयी किताब ‘‘हाउ चाइना सीज इंडिया एंड द वर्ल्ड’’ के विमोचन के दौरान कहा कि मैं रूस की हार का अनुमान नहीं लगा रहा हूं बल्कि यह मेरा वास्तविक आकलन है कि रूस युद्ध हार गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विदेश सचिव ने कहा कि चीन और रूस की यह धारणा थी कि ‘‘यह हमारा वक्त है'' श्याम सरन ने कहा कि रूस अगर यूक्रेन को मलबे में छोड़ने जा रहा है तो फिर उसने क्या हासिल किया

नयी दिल्लीः पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने सोमवार को कहा कि रूस, यूक्रेन युद्ध हार चुका है क्योंकि वह इसके खत्म होने तक कोई तार्किक उद्देश्य हासिल नहीं कर पाएगा और चीन ने मॉस्को पर ‘‘गलत दांव’’ खेला है। अपनी नयी किताब ‘‘हाउ चाइना सीज इंडिया एंड द वर्ल्ड’’ के विमोचन के बाद सरन ने कहा कि चीन और रूस की यह धारणा थी कि ‘‘यह हमारा वक्त है।’’

सरन ने कहा, ‘‘रूस पर दांव लगाना मुझे लगता है कि चीन के लिए गलत है। कई लोग कहते हैं कि आपको रूस की हार का अनुमान नहीं लगाना चाहिए, मैं रूस की हार का अनुमान नहीं लगा रहा हूं बल्कि यह मेरा वास्तविक आकलन है कि रूस युद्ध हार गया है।’’ 

पूर्व विदेश सचिव ने आगे कहा कि  "रूस यह युद्ध क्यों हार गया है, क्योंकि अगर वह यूक्रेन को पूरी तरह से मलबे में छोड़ने जा रहा है, तो उसने क्या हासिल किया। दूसरे, अगर विचार नाटो के रूसी सीमाओं के निकट विस्तार को रोकने के लिए था, तो पहले से ही अगले ने हासिल कर लिया। स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होने की दहलीज पर हैं।''

पूर्वी यूक्रेन के सिविएरोदोनेत्सक में दाखिल होने के प्रयास में रूसी सैनिक

उधर, रूसी सैनिकों की घेराबंदी के कारण पूर्वी यूक्रेन के सिविएरोदोनेत्सक शहर का संपर्क सोमवार को बाकी हिस्सों से कट गया। मारियुपोल के बाद यूक्रेन के औद्योगिक डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए रूस हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सरहेई हैदई ने कहा कि रूसी सैनिक सिविएरोदोनेत्सक के बाहरी इलाके में पहुंच गए हैं और पास के लिसिचांस्क की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस के हमलों में दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूस की सेना सिविएरोदोनेत्सक के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्से में सैनिकों की नये सिरे से तैनाती कर रही है और आक्रमण तेज करने के लिए अतिरिक्त सैन्य साजो सामान जुटा रही है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील