लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के इस प्रांत में स्वैच्छिक इच्छामृत्यु को वैधानिक दर्जा, असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीज कर सकेंगे मांग

By भाषा | Updated: June 19, 2019 16:29 IST

इसके दायरे में न ठीक हो सकने वाली बीमारी से ग्रस्त ऐसे वयस्क, जिनका जीवन छह महीने ही शेष है या तंत्रिकातंत्र के विकार से जूझ रहे ऐसे मरीज जिनकी करीब 12 महीने की ही जिंदगी बची है, आते हैं।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया प्रांत अब देश का ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां पर इच्छामृत्यु को वैधानिक दर्जा दे दिया गया है। असाध्य बीमारी से पीड़ित अब कानूनी रूप से अपने डाक्टर से जानलेवा दवा देकर उनका जीवन खत्म करने को कह सकते हैं। यह कानून बुधवार से अमल से आ जायेगा।

इसके दायरे में न ठीक हो सकने वाली बीमारी से ग्रस्त ऐसे वयस्क, जिनका जीवन छह महीने ही शेष है या तंत्रिकातंत्र के विकार से जूझ रहे ऐसे मरीज जिनकी करीब 12 महीने की ही जिंदगी बची है, आते हैं। वे अपने डॉक्टर से इच्छामृत्यु देने की गुजारिश कर सकते हैं लेकिन उन्हें 68 दूसरे पैमानों पर भी खरा उतरना होगा। राज्य के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयू ने इस नए कानून को दया के आधार पर बना बताया।

उन्होंने कहा कि करीब 120 डॉक्टरों को इसे लेकर प्रशिक्षित किया जा चुका है या फिर उन्हें इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विक्टोरिया की स्वास्थ्य मंत्री जेनी मिकाकोस ने कहा कि यह दिन उन मरीजों और उनके परिजनों को समर्पित है जो लंबे समय से गहरी तकलीफ से जूझ रहे हैं और इस बदलाव के इंतजार में हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस प्रावधान को लेकर अबतक 100 लोग पूछताछ भी कर चुके हैं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल