लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय यूनियन की मांग- पत्रकार खशेागी की मौत की हो विस्तृत जांच, तय की जाए जवाबदेही

By भाषा | Updated: October 21, 2018 09:37 IST

यूरोपीय संघ का यह बयान तब आया है जब इससे पहले फ्रांस और जर्मनी जैसे सदस्य देशों ने खशोगी की हत्या की निंदा की।

Open in App

ब्रसेल्स, 21 अक्टूबर (एएफपी): यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक फेड्रिका मोघेरिनी ने सऊदी अरब के आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की ‘‘बेहद परेशान’’ करने वाली हत्या की विस्तृत जांच और इसके पीछे के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

यूरोपीय संघ का यह बयान तब आया है जब इससे पहले फ्रांस और जर्मनी जैसे सदस्य देशों ने खशोगी की हत्या की निंदा की। इससे पहले सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या कर दी गई।

मोघेरिनी की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘जमाल खशोगी की मौत को लेकर सामने आ रही स्थितियां काफी परेशान करने वाली हैं जिसमें दूतावास संबंधों पर 1963 की विएना संधि का हैरान करने वाला उल्लंघन शामिल है।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘अपने साझेदारों की तरह यूरोपीय संघ विस्तृत, विश्वसनीय और पारदर्शी जांच की जरुरत पर जोर देता है जो हत्या की परिस्थितियों पर तस्वीर स्पष्ट करे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पूर्ण जवाबदेही तय हो।’’ 

यूरोपीय संघ ने खशोगी के परिवार तथा दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और पत्रकार के काम की प्रशंसा की। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि जो भी खशोगी की मौत के लिए जिम्मेदार है उसे सजा देनी चाहिए और उन्होंने रियाद से ‘‘पारदर्शिता’’ बरतने की अपील की।

मर्केल और विदेश मंत्री हीको मास ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘जो भी जिम्मेदार है उन्हें अपने कृत्यों के लिए जवाब देना होगा।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘हम उनकी मौत की परिस्थितियों पर सऊदी अरब से पारदर्शिता बरतने की उम्मीद करते हैं।’’

टॅग्स :सऊदी अरबपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल