लाइव न्यूज़ :

WHO ने कहा- अब भी कोरोना वायरस महामारी का केंद्र बना हुआ है यूरोप

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:50 IST

यूरोप के लिये डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हांस क्लुग ने इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस और स्विटजरलैंड में संक्रमण के मामलों के घटने के सकारात्मक संकेत देखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोप महाद्वीप में यह एक लाख के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।यूरोप के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हांस क्लुग ने कहा कि हम महामारी के केंद्र में बने हुए हैं।

कोपेनहेगन (डेनमार्क)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोपीय कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित कुछ देशों में ‘उम्मीद की किरण’ नजर आने के बावजूद संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यूरोप महाद्वीप में यह एक लाख के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।

यूरोप के लिये डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हांस क्लुग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम तूफान (महामारी) के केंद्र में बने हुए हैं।’’ उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि दुनिया के आधे संक्रमित मामले यूरोप से हैं। क्लुग ने इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने स्पेन, इटली, जर्मनी, फ्रांस और स्विटजरलैंड में संक्रमण के मामलों के घटने के सकारात्मक संकेत देखे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कुछ देशों से मिले सकारात्मक संकेतों पर ब्रिटेन, तुर्की, यूक्रेन, बेलारूस और रूस सहित अन्य देशों में संक्रमण के मामलों के लगातार सामने आने और उनमें वृद्धि होने ने पानी फेर दिया है।’’ कुछ यूरोपीय देशों ने महामारी को फैलने से रोकने के लिये लगाई गई पाबंदियों में से कुछ को हटाना शुरू कर दिया है, जिस पर क्लुग ने देशों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि एक नियंत्रण तंत्र स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि हम सतर्कता में कमी नहीं लाएं।’’ उन्होंने कहा कि पाबंदियां हटाने से पहले देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संक्रमण नियंत्रण में हो। क्लुग ने कहा कि देशों को यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत है कि स्वास्थ्य सेवाओं के पास संक्रमित व्यक्ति की पहचान करने, उसे पृथक करने, जांच करने, उसके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने और उन्हें पृथक वास में रखने की क्षमता हो।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों को भी एहतियाती उपाय करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को डेनमार्क यूरोप का पहला ऐसा देश हो गया, जिसने स्कूल फिर से खोल दिये हैं, जबकि फिनलैंड ने हेलसिंकी क्षेत्र में यात्रा पाबंदी हटा दी। ऑस्ट्रिया, इटली और स्पेन ने भी कुछ कारोबार को फिर से संचालित होने की अनुमति दी है।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला