लाइव न्यूज़ :

भारत में बने टीके की खुराक लेने के बावजूद यात्रा की अनुमति नहीं दे रहा यूरोपीय संघ

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:04 IST

Open in App

लंदन, 13 जुलाई (एपी) नाइजीरिया में एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉ. इफेन्यी सोफोर और उनकी पत्नी को यूरोपीय देशों में यात्रा की अनुमति नहीं मिल सकी क्योंकि इन लोगों को भारत में निर्मित एस्ट्राजेनेका कोरोनावायरस रोधी टीके की खुराक दी गई थी जिसे यूरोपीय संघ (ईयू) मंजूरी नहीं दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के टीकाकरण कार्यक्रम के जरिए टीके की दोनों खुराक लेने वाले लाखों लोगों को यूरोपीय संघ के कई देशों के अलावा अन्य देश भी अपने यहां यात्रा की अनुमति नहीं दे रहे हैं क्योंकि ये देश भारत में निर्मित टीके को यात्रा के लिए मान्यता नहीं दे रहे हैं।

यूरोप में निर्मित एस्ट्राजेनेका टीके को जहां यूरोप में मान्यता दी गई है वहीं भारत में निर्मित इसी टीके को हरी झंडी नहीं दी गई है। ईयू के नियामकों का कहना है कि एस्ट्रोजेनेका ने भारत की इकाई में गुणवत्ता नियंत्रण मानकों समेत अन्य आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी नहीं की है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ ईयू के इस कदम को भेदभावपूर्ण एवं अवैज्ञानिक करार देते हैं। उनका तर्क है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एस्ट्राजेनेका की भारत स्थित इकाई का निरीक्षण करने के बाद उसे मंजूरी दी है।

डॉ. इफेन्यी सोफोर ने कहा कि भारत में निर्मित जो टीका उन्हें लगाया गया, उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंजूरी दी गई है और इसे संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स टीकाकरण अभियान के जरिए उपलब्ध कराया गया है।

सोफोर ने कहा, '' कोवैक्स को आर्थिक सहायता देने के लिए हम ईयू के आभारी हैं। हालांकि, अब वे एक ऐसे टीके को लेकर भेदभाव कर रहे हैं जिसे उन्होंने बढ़ावा दिया। ''

ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ईवो व्लायेव ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा गरीब देशों में दी गई टीकों की खुराक को मान्यता नहीं देना संदेह को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा, '' लोग टीके को लेकर पहले ही शक जता रहे हैं, ऐसे कदम से यह शंका और बढ़ेगी।''

अंतरराष्ट्रीय राहत समिति में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. मेस्फिन टेकलू टेस्सेमा ने कहा कि जिन देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को मान्यता देने से इंकार कर दिया है, वे वैज्ञानिक साक्ष्य को नकार रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें