लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने तालिबान के साथ संबंधों के लिए शर्तें तय कीं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:48 IST

Open in App

ब्रडो कैसल (स्लोवेनिया), तीन सितंबर (एपी) यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने अफगानिस्तान के नए शासक के रूप में तालिबान के साथ संबंधों के स्तर के बारे में शुक्रवार को मानवाधिकारों और कानून के शासन सहित विभिन्न शर्तों की एक सूची तैयार की। पिछले महीने अफगान सरकार के गिरने और अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने के बाद 27 देशों के संघ ने युद्धग्रस्त देश से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है। लेकिन यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने कहा है कि क्योंकि अब जब तालिबान सत्ता में आ गया है तो वे सहयोग की इच्छा रखते हैं। ईयू मानवीय सहायता पहुंचाने तथा काबुल से अफगान सहयोगियों और कर्मियों को बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है एवं बड़ी संख्या में शरणार्थियों को आने से रोकने की कोशिश कर रहा है जिससे कि यूरोप में कोई अन्य प्रवासन संबंधी संकट उत्पन्न न हो। स्लोवेनिया में यूरोपीय विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद ईयू के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा कि तालिबान की किसी ‘अच्छी नीयत’ को परखने के लिए निकाय कई कसौटियों पर उसे परखेगा जिनमें यह भी शामिल है कि अफगानिस्तान ‘‘दूसरे देशों में आतंकवाद के निर्यात’’ का आधार नहीं बनेगा और ‘‘मानवीय सहायता प्रदायगी तक लोगों की स्वतंत्र पहुंच की प्रतिबद्धता व्यक्त करेगा एवं मानवाधिकारों, कानून के शासन और प्रेस की स्वतंत्रता के क्षेत्रों में मानदंडों का पालन करेगा।’’बोरेल ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारे लिए अफगानिस्तान का भविष्य महत्वपूर्ण मुद्दा है। यह हमें, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को प्रभावित करता है तथा इसका यूरोपीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ईयू अफगानिस्तान में समावेशी सरकार देखना चाहता है और यह भी चाहता है कि तालिबान विदेशियों तथा डर में रह रहे लोगों को युद्धग्रस्त देश छोड़ने देने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे। बोरेल ने कहा, ‘‘हमारी कवायद इन शर्तों के पूर्ण होने पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!