लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ ने नोवावैक्स के टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:01 IST

Open in App

हेग, 20 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने 27 देशों के निकाय में उपयोग के लिए पांचवें कोविड रोधी टीके को सोमवार को मंजूरी दे दी। ईयू के औषधि नियामक ने अमेरिकी बायोटेक कंपनी नोवावैक्स द्वारा बनाए गए दो-खुराक वाले टीके को सशर्त मंजूरी दी है।

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीके के सशर्त विपणन की मंजूरी देने का निर्णय लिया है, जिसकी पुष्टि यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग द्वारा की जानी चाहिए क्योंकि कई यूरोपीय देश संक्रमण में वृद्धि से जूझ रहे हैं और नए ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार के बारे में चिंताओं से घिरे हैं।

नोवावैक्स का कहना है कि वह वर्तमान में परीक्षण कर रही है कि उसके टीके ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ कैसे रहेंगे, और अन्य निर्माताओं की तरह उसने एक अद्यतन संस्करण तैयार करना शुरू कर दिया है ताकि अगर अंततः इसकी आवश्यकता होती है तो उसका उपयोग किया जा सके।

नोवावैक्स के अलावा फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, जॉनसन एंड एंप, जॉनसन एंड एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल भी यूरोपीय संघ के देशों में किया जा रहा है। ईयू ने नोवावैक्स टीके की 10 करोड़ खुराक को मंजूरी दी है और यह विकल्प भी खुला रखा है कि जरूरत पड़ने पर 10 करोड़ और खुराक के लिये ऑर्डर दिया जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते नोवावैक्स वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दे दी थी, जिससे दुनिया भर के गरीब देशों को ऐसे टीके प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम में इसे शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल