लाइव न्यूज़ :

102 दिन बाद कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलते ही न्यूजीलैंड में एक माह के लिए टाले गए चुनाव 

By अनुराग आनंद | Updated: August 17, 2020 15:20 IST

न्यूजीलैंड के कानून के तहत प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को दो महीने तक चुनाव टालने का अधिकार है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश में होने वाले आम चुनावों को चार सप्ताह के लिए टालने की घोषणा की।ऑकलैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर विपक्षी दल भी चुनाव टालने का लगातार आग्रह कर कर रहे थे। न्यूजीलैंड में पिछले सप्ताह एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड में कोरोना वायरस के नए मामलों के मद्देनजर लगे लॉकडाउन की वजह से न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनावों को एक माह के लिए टालने की सोमवार को घोषणा की।

रॉयटर के रिपोर्ट की मानें तो देश में 19 सितम्बर को चुनाव होने थे, जो अब 17 अक्टूबर को होंगे। जैसिंडा ने आगे भी चुनाव टालने की संभावना से अभी फिलहाल इनकार कर दिया है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के कानून के तहत अर्डर्न को दो महीने तक चुनाव टालने का अधिकार है। ऑकलैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर विपक्षी दल भी चुनाव टालने का लगातार आग्रह कर कर रहे थे। न्यूजीलैंड में पिछले सप्ताह एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले 102 दिन तक वहां वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। ऑकलैंड में अभी संक्रमण के 49 मामले हैं। इसके अलावा, पूरे न्यूजीलैंड की बात करें तो अभी कोरोना के 78 एक्टिव केस हैं। अब तक यहां कोरोना संक्रमण से 22 लोगों की मौत हुई है। अर्डर्न ने चुनाव स्थगित करने से पहले संसद के सभी दलों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतत: यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हमारे पास सुचारू चुनाव प्रणाली हो जो मतदाओं को सभी दलों और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका दे।’’ ओपिनियन पोल के अनुसार अर्डर्न की लेबर पार्टी एक बार फिर सत्ता में आ सकती है। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल