लाइव न्यूज़ :

सियासी उठापटक के बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा- तीन महीने के भीतर आम चुनाव कराना संभव नहीं

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2022 11:58 IST

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि तीन महीने के भीतर आम चुनाव की तैयारी पूरी करना फिलहाल मुमकिन नहीं है। चुनाव आयोग ने तमाम चुनौतियों और बदले हुए नियमों का हवाला देते हुए ये बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान चुनाव आयोग ने कई चुनौतियों का हवाला देते हुए तीन महीने में चुनाव कराने में असमर्थता जताई हैपाकिस्तान चुनाव आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा में परिसीमन, मतदाता सूची अपडेट करने संबंधी बातों का हवाला दिया है।चुनाव सामग्री की खरीद, मतपत्रों की व्यवस्था सहित मतदान कर्मियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का भी दिया हवाला।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने विभिन्न कानूनी अड़चनों और चुनौतियों का कारण बताते हुए तीन महीने के भीतर आम चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। पाकिस्तान के 'द डॉन' के अनुसार पाकिस्तान चुनाव (ईसीपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम चुनाव की तैयारियों में करीब छह महीने लगेंगे। 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के नए परिसीमन, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा में, जहां 26वें संशोधन के तहत सीटों की संख्या में वृद्धि की गई है, वहां जिले और निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार मतदाता सूची को तैयार करना प्रमुख चुनौती है।

ईसीपी अधिकारी ने कहा, 'परिसीमन एक समय लेने वाली कवायद है जहां कानून केवल आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए ही एक महीने का समय देता है।' उन्होंने कहा कि पूरे अभ्यास को खत्म करने के लिए कम से कम तीन महीने की आवश्यकता होगी। इसके बाद मतदाता सूचियों को अपडेट करने का एक और बड़ा काम होगा।

बैलेट पेपर खरीदने सहित कई और चुनौतियां

अधिकारी ने कहा कि चुनाव सामग्री की खरीद, मतपत्रों की व्यवस्था और मतदान कर्मियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण आदि में भी समय लगेगा। अधिकारी के अनुसार कानून के तहत वाटर मार्क वाले बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना था जो देश में उपलब्ध नहीं है और इसे आयात करना होगा।

अधिकारी ने कहा कि बोलियां आमंत्रित करने और वित्तीय और तकनीकी कोटेशन की जांच के लिए भी कुछ समय की जरूरत होगी। चुनाव सामग्री के बारे में उन्होंने कहा कि करीब एक लाख मतदान केंद्रों के लिए करीब 20 लाख स्टांप पैड की जरूरत होगी। बकौल अधिकारी, 'यह तो केवल एक उदाहरण है। कैंची और बॉल पॉइंट सहित भारी मात्रा में अन्य सामग्री भी खरीदनी होगी।'

गौरतलब है पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ रविवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्रपति ने असेंबली भंग कर दी थी। इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ये फैसला किया। 

हालांकि अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के मामले को लेकर विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पाकिस्तान के कानून के अनुसार असेंबली भंग होने के तीन महीने के अंदर चुनाव कराना जरूरी है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?