लाइव न्यूज़ :

‘द प्लाजा एसिस्टेड लिविंग’ में बुजुर्ग दम्पति का शव बरामद

By भाषा | Updated: September 1, 2021 09:00 IST

Open in App

होनोलूलू (अमेरिका), एक सितम्बर (एपी) अमेरिका के हवाई राज्य में ‘द प्लाजा एसिस्टेड लिविंग’ में मंगलवार को एक बुजुर्ग दम्पति का शव बरामद हुआ, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। मौके से एक पत्र भी बरामद हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस ने यह जानकारी दी। होनोलूल पुलिस की लेफ्टिनेंट डीमा थोईमेस ने पत्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या दोनों ने आत्महत्या की है। थोईमेस ने बताया कि 86 वर्षीय महिला वाइकिकी के ‘द प्लाजा एसिस्टेड लिविंग’ में रहती थी और उनके 92 वर्षीय पति नजदीक ही रहते थे। महिला के पति वहां उनसे मिलने आए थे। दोनों के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। ‘द प्लाजा एसिस्टेड लिविंग’ की मुख्य परिचालन अधिकारी ट्रिसिया मेडेइरोस ने कहा कि प्लाजा के गैराज में हुई घटना से वह बेहद दुखी हैं। ‘द प्लाजा एसिस्टेड लिविंग’ होनोलूलू में ऐसे पांच और केन्द्र चलाता है। कम्पनी से घटना के संबंध में सम्पर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा