लाइव न्यूज़ :

उत्तरी फिलाडेल्फिया में एक ‘ट्रांजिट स्टेशन’ के पास गोलीबारी, आठ लोग घायल

By भाषा | Updated: February 18, 2021 09:42 IST

Open in App

फिलाडेल्फिया (अमेरिका) 18 फरवरी (एपी) उत्तरी फिलाडेल्फिया में एक ‘ट्रांजिट स्टेशन’ के पास बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ओल्नी में दक्षिण-पूर्व पेंसिल्वेनिया परिवहन प्राधिकरण स्टेशन (एसईपीटीए) के पास स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे हुई। गोलीबारी में घायल हुए 71 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है, उनके पेट में एक और पैर में कई गोलियां लगी हैं।

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पीठ में, 21 वर्षीय तथा 53 वर्षीय लोगों के पैर में, 36 वर्षीय एक महिला तथा 70 वर्षीय एक पुरुष की जांघ में गोली लगी है। वहीं 17 वर्षीय एक लड़की के दाहिने हाथ में चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय एक व्यक्ति बाद में अस्पताल पहुंचा और उसके पेट में चोट आई है। उसकी और अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि दो आग्नेयास्त्र बरामद हुए हैं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जब्त हथियारों का इस्तेमाल इसी घटना में किया गया या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।’’ हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है।

डेमोक्रेटिक मेयर जिम केनी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिन-दहाड़े हुई यह घटना, दुष्ट, बेरहम और बंदूक हिंसा का एक दुखद उदाहरण है, जो फिलाडेल्फिया के हमारे साथियों की जिंदगी और सुरक्षा के लिए खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है, हम अपनी सड़कों को हम सभी के लिए सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना