लाइव न्यूज़ :

सैन जोस में गोलीबारी में आठ व्यक्तियों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 00:02 IST

Open in App

सैन जोस (अमेरिका), 26 मई (एपी) अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। सांता क्लारा काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता डिप्टी रसेल डेविस ने कहा कि बुधवार को वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी लाइट रेलयार्ड में हुई गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया।

किसी की पहचान जारी नहीं की गई है।

शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि सिलिकॉन वैली में एक रेलयार्ड में बुधवार को गोलियां चलीं, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए तथा संदिग्ध की मौत हो गई।

गोलीबारी रेल केंद्र में हुई जो सांता क्लारा काउंटी शैरिफ विभाग से सटा हुआ है। यह एक पारगमन नियंत्रण केंद्र है जहां ट्रेनें खड़ी होती हैं और एक रखरखाव यार्ड है।

डेविस ने कहा कि पीड़ितों में ‘वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी’ (वीटीए) के कर्मी भी शामिल हैं।

वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल और अन्य पारगमन सेवाएं उपलब्ध कराती है। काउंटी बे एरिया में सबसे बड़ी है और यहीं पर सिलिकॉन वैली है।

सैन जोस के मेयर सैम लिक्कार्डो ने ट्वीट किया, “ जिन परिवारों ने इस भीषण गोलीबारी में अपनों को खोया है, उनके लिए हमारे दिलों में दुख है।”

गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने ट्विटर पर कहा कि उनका दफ्तर स्थानीय कानून प्रवर्तकों के करीबी संपर्क में है और स्थिति पर करीब से निगाह रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि एफबीआई और संघीय शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो के विशेषज्ञ अपराध स्थल पर मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक