लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष पुस्तकों के प्रकाशक की हत्या मामले में आठ को फांसी की सजा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:19 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 10 फरवरी बांग्लादेश में आतंकवाद-रोधी एक विशेष अदालत ने धर्मनिरपेक्षता और नास्तिकता संबंधी पुस्तकों के एक प्रकाशक की उनके कार्यालय में 2015 में हत्या करने को लेकर एक बर्खास्त सैन्य अधिकारी सहित आठ इस्लामी चरमपंथियों को बुधवार को मौत की सजा सुनाई।

जागृति पब्लिशर्स के मालिक फैसल आरफिन दीपन की 31 नवंबर 2015 को मध्य ढाका के शाहबाग इलाके में उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी।

आतंकवाद रोधी विशेष अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद मोजीबुर रहमान ने आठ दोषियों को सजा सुनाई। वे सभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम से संबद्ध थे, जिसे अंसारूल्ला बांग्ला टीम के नाम से भी जाना जाता है। दोषियों में छह लोग अदालत में उपस्थित थे।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान यह दलील दी गई कि बर्खास्त मेजर जियाउल हक हत्या की घटना का सरगना था, लेकिन वह एक अन्य दोषी के साथ फरार है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘दोषियों को फांसी दी जाएगी।’’

दीपन बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी लेखक एवं ब्लॉगर अविजीत रॉय की पुस्तकों के प्रकाशक थे, उनकी भी उसी साल हत्या कर दी गई थी।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में 2015 में चरमपंथी गतिविधियां बढ़ गई थीं, जिसके तहत चार ब्लॉगर की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल