खाद्य व्यापार मेले के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर अंडा फेंका

By भाषा | Published: September 27, 2021 10:04 PM2021-09-27T22:04:59+5:302021-09-27T22:04:59+5:30

Egg hurled at French President Macron during a food trade fair | खाद्य व्यापार मेले के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर अंडा फेंका

खाद्य व्यापार मेले के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर अंडा फेंका

पेरिस, 27 सितंबर (एपी) फ्रांस के ल्यों शहर में एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले की यात्रा के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर एक अंडा फेंका।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया। वीडियो में मैक्रों भीड़ के बीच से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान उन पर एक अंडा फेंका गया जो बिना टूटे उनके ऊपर से उछल गया। दो अंगरक्षकों को उनकी रक्षा के लिए तुरंत राष्ट्रपति के करीब आते देखा जा सकता है।

वीडियो में अन्य अंगरक्षकों द्वारा एक व्यक्ति को घटनास्थल से ले जाते हुए भी देखा जा सकता है।

अधिकारियों द्वारा व्यक्ति की पहचान या उसकी मंशा के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि जून में, मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में एक व्यक्ति ने उस दौरान थप्पड़ मार दिया था जब वह जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Egg hurled at French President Macron during a food trade fair

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे