लाइव न्यूज़ :

इलिनॉयस में रसायन संयंत्र में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश अब भी जारी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 12:26 IST

Open in App

रॉकटन (अमेरिका), 16 जून (एपी) अमेरिका के उत्तरी इलिनॉयस में रसायन संयंत्र में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश अब भी जारी है। आग के कारण आसपास के सभी घरों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों को खाली करा दिया गया है।

मंगलवार को रॉकटन में ‘केमटूल संयंत्र’ पर अग्निशमन फोम डालने से पहले, लुइसियाना स्थित ‘यूएस फायर पंप्स’ ने सुविधा के चारों ओर एक खाई खोदी और अवशिष्ट सामग्री को गांव के पीने के पानी के स्रोत में जाने से रोकने के लिए रॉक नदी के पास चीजों को सोखनेवाले स्थान बनाए।

रॉकटन के दमकल विभाग के प्रमुख किर्क विल्सन ने बताया कि ‘यूएस फायर पंप्स’ के प्रयास के परिणामस्वरूप आग से बना धुएं का गुबार काफी हद तक समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमने पाया है कि जलमार्ग ‘केमटूल’ के पश्चिम में है और हमारे मुख्य जलमार्ग में कोई भी अपवाह नहीं है। आग पर काबू पाने के बावजूद विल्सन ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझी नहीं है।’’

विल्सन ने कहा, ‘‘ आग अभी जलती रहेग। जब हम ‘ओवरहाल’ के चरण में होते हैं और हम मलबा हटा रहे होते हैं, तो चीजें खराब हो सकती हैं। लेकिन हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि चीजें नियंत्रण में हैं। यह जहां आग लगी उसी इलाके में सीमित है।’’

विल्सन ने बताया कि सोमवार को लगी आग के करण अधिकारियों को संयंत्र के 1.6 किलोमीटर के दायरे से करीब एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। वहीं, संयंत्र के 4.8 किलोमीटर तक के दायरे में रहने वाले लोगों को वायुजनित अशुद्धियों से उत्पन्न खतरे के कारण मास्क पहनने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल