लाइव न्यूज़ :

सोलोमन द्वीप पर भूकंप के तेज झटके के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता

By भाषा | Updated: November 22, 2022 09:28 IST

सोलोमन द्वीप के पास भूकंप के तेज झटके आज सुबह महसूस किए गए हैं। इसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र राजधानी होनियारा से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र की 13 किलोमीटर की गहराई में था।

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): सोलोमन द्वीप के पास मंगलवार सुबह 7.0 तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। हालांकि, फिलहाल वहां जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी होनियारा से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र की 13 किलोमीटर की गहराई में था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, भूकंप से सोलोमन द्वीप पर समुद्र में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन उसने व्यापक स्तर पर सुनामी के खतरे का अंदेशा नहीं जताया। सोलोमन द्वीप भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा