लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी फिलीपीन में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.9 रही तीव्रता

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2019 12:30 IST

बीते महीने भी दक्षिणी फिलीपीन में दो शक्तिशाली भूकंपों में 21 लोगों की मौत हुई। मिंडानाव द्वीप पर अलग-अलग दिन आए 6.6 और 6.5 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें तबाह हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी फिलीपीन में 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।फिलीपीन के पड़ोसी देश इंडोनेशिया के कई हिस्सों में सुनामी के खतरे की आशंका है।

दक्षिणी फिलीपीन में रविवार को आए शक्तिशाली भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन मंजिला इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे लोगों के दबे होने की आशंका के बाद लोगों की तलाश शुरू हो गई।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोलकेनोलॉजी एंड सीसमेलॉजी के मुताबिक दवाओ डेल सुर प्रांत के उत्तर पश्चिम पडाडा नगर से छह किलोमीटर दूर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेज भूकंप आ रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दवाओ डेल सूर मंटनाओ के एक गांव में एक बच्ची की मौत हो गई जब उसका घर इस भूकंप में ढह गया और उसके सिर पर चोट लग गई। दवाओ डेल सुर के गवर्नर डोगलस कागास ने कहा कि तीन मंजिला इमारत इस भूकंप में ढह गई जिसमें कई लोग भीतर फंस गए हैं। उन्होंने डीजेडएमएम रेडियो चैनल को बताया कि बचाव एवं तलाश अभियान जारी है। साथ ही बताया कि उनके प्रांत के कई लोग इसमें घायल हुए। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते दवाओ शहर में स्थित अपने घर में अपनी बेटी के साथ सुरक्षित थे।

यहां भूकंप सबसे तेज महसूस किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दवाओ डेल सुर प्रांत में कक्षाओं को सोमवार को बंद रखा जाएगा ताकि स्कूल की इमारतों की स्थिरता जांची जा सके। भूकंप के चलते कुछ शहरों एवं प्रांतों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दवाओ प्रांत में पिछले कुछ महीने से कई भूकंप आए हैं जिनमें कुछ लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। साथ ही घरों, होटलों, मॉलों और अस्पतालों को बहुत नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल