लाइव न्यूज़ :

तूफान से मची तबाही के बाद जापान में आया तेज भूकंप, बिगड़ सकते हैं और हालात  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2018 01:06 IST

भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। हालांकि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Open in App

हांगकांग, 06 सितबंरःजापान के उत्तरी होक्कैदो द्वीप की धरती बुधवार देर शाम को कांप गई। दरअसल, यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। हालांकि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का अधिकेन्द्र बेहद कम गहराई पर क्षेत्रीय राजधानी साप्पोरो से करीब 62 किलोमीटर की दूरी पर था। 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

इधर, जापान में बीते 25 साल में आए सबसे शक्तिशाली तूफान के दौरान कई लोगों की मौत हो गई। इस तूफान का नाम ‘जेबी’ है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और भारी बारिश ने पश्चिमी जापान को खासा प्रभावित किया। करीब 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं से छतें उड़ गईं, ट्रक पलट गये। सरकारी प्रवक्ता योशिहिदा सुगा ने कहा कि 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 470 घायल हुए हैं। करीब चार लाख घरों में बिजली गुल है।

टॅग्स :भूकंपजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा