लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी कैलिफोर्निया: पिछले 2 दशक में सबसे शक्तिशाली भूकंप, दिन में और भी झटके आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 5, 2019 09:01 IST

Open in App

दक्षिणी कैलिफोर्निया में गुरुवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकम्प का झटका महसूस किया गया। ‘अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दिन में और झटके महसूस हो सकते हैं। झटके स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 33 मिनट पर सैन बर्नार्डिनो काउंटी में सियरलेस वैली से मात्र 10 किलोमीटर दूर रेगिस्तानी क्षेत्र में महसूस किए गए।

इसका प्रभाव लॉस एंजिलिस से 160 मील दूर और यहां तक कि पड़ोसी शहर नवेडा के लॉस वेगास में भी महसूस किया गया। कैलिफोर्निया में 1999 में आए 7.7 तीव्रता के भूकम्प के बाद मसहूस हुआ यह दूसरा सबसे शक्तिशाली झटका है।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि सबकुछ नियंत्रण में है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ दक्षिणी कैलिफोर्निया में आए भूकम्प पर पूरी जानकारी हासिल की। सबकुछ नियंत्रण में है।’’ सैन बर्नार्डिनो काउंटी के दमकल विभाग ने बताया कि इमारतों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

‘चाइना लेक’ पर एक अधिकारी ने बताया कि उनकी ढांचागत सुविधाओं को "काफी नुकसान" हुआ है, जिसमें आगजनी, पानी का रिसाव और खतरनाक पदार्थों का रिसाव भी शामिल है। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने बताया कि विमानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा