लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटकों से फिर दहला इंडोनेशिया, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 20, 2018 08:58 IST

‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार भूकंप के पहले झटके के बाद भूकंप का दूसरा झटका 12 घंटे के बाद महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.9 मापी गई और इसके बाद करीब पांच और तेज झटके महसूस किए गए।

Open in App

माताराम, 20 अगस्तःइंडोनेशिया के लोमबोक में कई शक्तिशाली और मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। भूकंप वैज्ञानिकों ने कल लगातार भूकंप के झटके दर्ज किए। पहला झटका 6.3 तीव्रता का था, जिसके बाद वहां भूस्खलन हुआ और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में दौड़ पड़े। ‘अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार भूकंप के पहले झटके के बाद भूकंप का दूसरा झटका 12 घंटे के बाद महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.9 मापी गई और इसके बाद करीब पांच और तेज झटके महसूस किए गए।

स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता अगुंग प्रामुजा ने बताया कि कल शाम आए भूकंप में पांच लोगों की जाों चली गईं। इनमें से दो पूर्वी लोमबोक में और तीन निकटवर्ती सुंबावा द्वीप में मारे गए। प्रामुजा ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हैं। हम अब भी सही आंकड़ों का इंतजार कर रह हैं।’’

तबाही के डर से अधिकारियों ने कल कई मरीजों को सुंबावा के एक अस्पताल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। ‘राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी’ के प्रवक्ता सुतोपो पूरवो नुगरोहो के अनुसार लोमबोक में अधिकतर स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

गौरतलब है कि पांच अगस्त को भी लोमबोक में भूकंप आया था, जिसमें लाखों घर, मस्जिद और व्यावसायिक संस्थान तबाह हो गए थे और कम से कम 481 लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों लोग घायल हुए थे।

टॅग्स :भूकंपइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला