लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर भूकंप का झटका, कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: August 5, 2018 23:05 IST

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10.5 किलोमीटर नीचे था।

Open in App

जकार्ता, 5 अगस्त:इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप लोमबोक पर आज भूकंप का एक तगड़ा झटका आया जिसमें कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। भूकंप पास के बाली में भी महसूस किया गया। सप्ताह भर पहले लोमबोक द्वीप पर आये भूकंप में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है। 

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10.5 किलोमीटर नीचे था। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अधिकारी डी कर्नावती ने कहा कि सुनामी की चेतावनी तब वापस ले ली गई जब सुनामी की लहरें तीन गांवों में मात्र 15 सेंटीमीटर ऊंची दर्ज की गई। 

उत्तरी लोमबोक के जिला प्रमुख एन अख्यार ने मेट्रो टीवी को बताया कि बिजली चले जाने से अंधेरा हो गया इसलिए पूरी स्थिति का आकलन नहीं हो पा रहा है लेकिन इसमें कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। लोमबोक के आपदा अधिकारी इवान अस्मारा ने कहा कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये। 

नागरिक उड्डयन निदेशक के अनुसार बाली और लोमबोक हवाई अड्डे पर सामान्य संचालन हो रहा है। इससे पहले भूकंप के बाद लोमबोक हवाई अड्डे से आधे घंटे के लिए लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भूकंपइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा