लाइव न्यूज़ :

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद पूर्व पत्नी को देंगे 5500 करोड़ रुपये, ब्रिटिश इतिहास में सबसे महंगा तलाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 13:54 IST

ब्रिटेन की एक अदालत ने दुबई के शासक को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 55 करोड़ पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया, जो ब्रिटिश इतिहास में सबसे महंगे तलाक समझौतों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 वर्षीय अल जलीला और नौ वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होगा।कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से अधिक या कम हो सकती है। न्यायाधीश फिलिप मूर ने यह आदेश पारित किया।

लंदनः दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को ब्रिटेन की एक अदालत ने अपनी पूर्व पत्नी, जॉर्डन की राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को तलाक के निपटारे में 55 करोड़ पाउंड (लगभग 5509 करोड़ रुपये)  का भुगतान करने का आदेश दिया है।

यह तलाक समझौता ब्रिटिश अदालत द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा समझौता है और इसका उपयोग हया और दंपति के दो बच्चों जलीला, 14 और जायद, 9 का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। उच्च न्यायालय ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी पत्नी, राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा तथा अपने बच्चों 14 वर्षीय अल जलीला और नौ वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होगा।

अदालत ने कहा कि बच्चों को प्राप्त होने वाली कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से अधिक या कम हो सकती है। यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि वे कितने समय तक जीवित रहते हैं और क्या वे अपने पिता के साथ मेल-मिलाप करते हैं। न्यायाधीश फिलिप मूर ने यह आदेश पारित किया।

सैंतालीस वर्षीय राजकुमारी हया 2019 में भागकर ब्रिटेन पहुंची थीं और ब्रिटिश अदालतों के माध्यम से अपने दो बच्चों का संरक्षण मांगा था। जॉर्डन के दिवंगत राजा हुसैन की बेटी हया ने कहा कि वह अपने पति से ‘भयभीत’ थीं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की खाड़ी अमीरात में जबरन वापसी का आदेश दिया था।

शेख मोहम्मद (72) संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री भी हैं। ब्रिटेन की एक परिवार अदालत के न्यायाधीश ने अक्टूबर में फैसला सुनाया कि शेख मोहम्मद ने कानूनी लड़ाई के दौरान राजकुमारी हया के फोन को हैक करने का आदेश दिया था। हालांकि, शेख मोहम्मद ने इस आरोप से इनकार किया था। 

टॅग्स :दुबईब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब