लाइव न्यूज़ :

Dubai Fire: दुबई के रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 16 लोगों की मौत, 9 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 10:04 IST

सरकरा द्वारा इस आग के लगने के पीछे का कारण नहीं बताया गया है लेकिन संकेत में कहा गया है कि किसी कारण यह आग लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह आग दुबई के अल रास इलाके में लगी थी।ऐसे में सरकार द्वारा आग लगने का कारण बताया नहीं गया है।

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई की एक अपार्टमेंट इमारत में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। सरकार से संबद्ध समाचार पत्र ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं। 

पर्यटन के बड़े केंद्र के पास लगी है आग

बताया गया है कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी थी। अल रास में दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है। इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने के ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुरोध का प्राधिकारियों ने फिलहाल जवाब नहीं दिया है। सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी थी। 

करीब 3 बजे आग पर पाया गया काबू

दुबई में आग लगने की सबसे पहले सूचना दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम में 12.35 बजे दी गई थी। ऐसे में सूचना मिलने के बाद ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऐसे में आग को बुझाने के लिए पोर्ट सईद और हमीरियाह फायर स्टेशनों द्वारा भी बैकअप दिया गया और दोपहर करीब 2.42 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। 

मामले में बोलते हुए प्रवक्ता ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि जिस बिलडिंग में आग लगी है उसमें सुरक्षा की आवश्यक्ताओं के अनुपालन में कमी थी। इस कारण भी इमारत में आग लग सकती है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अपार्टमेंट की खिड़की से धुंआ निकलता हुआ नजर आ रहा है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :दुबईआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट